पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कीचड़ भरे मैदान पर हौसलों की रेस, गिरकर संभलीं...फिर दौड़ीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो- साइकिल रेस की विजेता ममता।
पानीपत. घर में साइकिल नहीं। खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शिवाजी स्टेडियम पहुंच गईं। आयोजकों के कहने पर किसी राहगीर की साइकिल मांग कर लाइन में खड़ी हो गई। रेस शुरू होते ही पहले राउंड में साइकिल की चेन उतर गई। दूर पापा खड़े थे। बात उनके सम्मान की थी। चेन चढ़ाई, साइकिल दौड़ाई और मैदान मार लिया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मंगलवार को शिवाजी स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता में साइकिल रेस में प्रथम स्थान पाने वालीं ममता पुत्री रणधीर ने जीत हासिल करने से पहले के पलों को बयां किया।

ग्रेजुएशन तक रेगुलर पढ़ाई करने के बाद ममता इस समय एमए राजनैतिक शास्त्र डिस्टेंस से कर रही हैं। ममता ने बताया कि जीत के लिए मम्मी और पापा बधाई के हकदार हैं, क्योंकि खेलों में भाग लेने का मौके वे ही देते आए हैं। इधर, खिलाड़ियों को दौड़ लगाने में खासी परेशानी हुई। मैदान गीला था। सबसे ज्यादा परेशानी 300 मीटर दौड़ में हुई, क्योंकि इसमें खिलाड़ियों की संख्या बहुत ज्यादा थी। जैसे ही खिलाड़ी सूखे मैदान को पार कर गीले मैदान तक पहुंचीं तो एक के बाद एक करके 4-5 खिलाड़ी पांव फिसलकर गिर गईं। मैदान साफ होता तो शायद फिसलकर गिरने वाली खिलाड़ियों में कोई न कोई विजेताओं की सूची में शामिल हो सकती थीं।
आगे की स्लाइड्स में देखें, प्रतियोगिता की तस्वीरें..