फतेहाबाद। डेरा प्रमुख की 13 फरवरी को रिलीज हो रही फिल्म को लेकर सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए गए हैं। एसपी संगीता कालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा को लेकर सभी थानों इलाकों को अलर्ट किया गया है। सुरक्षा को लेकर स्पेशल पुलिस की एक कंपनी मंगवाई गई है। शांतिपूर्ण तरीके से लेाग फिल्म देखें। अगर कहीं भी किसी तरह की गड़बड़ी फैलाने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की काेशिश हुई तो आरोिपयों को बख्शा नहीं जाएगा।
वहीं, दूसरी ओर दादू स्थित गुरुद्वारा गुरु ग्रंथ साहिब में पंथक लहर के प्रमुख व सिख धर्म के प्रचारक बलजीत सिंह दादूवाल ने प्रेस वार्ता में कहा कि किसी भी कीमत पर फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे, इसके लिए चाहे कुछ भी करना पड़े।