पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सास से तंग आकर दामाद ने की आत्मंहत्या

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत. राष्ट्रीय बाल श्रमिक विशेष स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। शिक्षक के परिजनों का आरोप है कि उसने ससुराल वालों से तंग आकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मृतक की सास सहित पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
घटना बुधवार रात करीब 9:30 बजे की है। वार्ड 10 के गुलशन ने सल्फास खा लिया। परिजन उसे लेकर हैदराबादी व अन्य दो निजी अस्पताल में ले गए। उसे सामान्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। गुलशन तीन बहनों का इकलौता भाई था। मृतक की मां सुमित्रा के बयान पर उसके साले धर्मेंद्र, कालू, सास व अन्य दो लोगों के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
बेटे को मार डाला: सुमित्रा
विलाप करते हुए सुमित्रा ने बताया कि उसके इकलौते बेटे 29 वर्षीय गुलशन चुघ की शादी 5 फरवरी, 2012 को तहसील कैंप में हुई थी। ससुराल वाले गुलशन के साथ झगड़ा करते थे। 20 फरवरी, 2013 को बहू ने बेटी को जन्म दिया। इसके 11 दिन बाद ही उसके मायके वाले बहू व पोती को साथ ले गए। गुलशन के साले धर्मेंद्र, कालू, उसकी मां व चाचा के दो लड़कों ने गुलशन की पिटाई की थी। ससुराल वाले धमकियां देते थे। इसी से परेशान होकर उसने जहर खाकर आत्महत्या की है।