असंध। जिस श्रद्धा भाव के साथ एक भक्त ईष्ट देव को प्रसन्न करने के लिए हर संभव प्रयास करता है, ठीक वैसी ही निष्ठा कुछ कार्यकर्ता अपने नेताओं में भी रखते हैं। पार्टी के रंग में ही खुद रंग लेने का ये जज्बा उन्हें भीड़ से अलग करता है। उनकी कर्मठता और कर्तव्यनिष्ठा उनके रहन सहन में भी नजर आती है। उनके घरों, वाहनों, संस्थानों, यहां तक कि कृषि उपकरणों पर उसी पीर्टी के झलक मिलती है। यहां ऐसे ही दो पार्टी कार्यकर्ताओं का जिक्र हो रहा है, जो प्रदेश में अपनी अलग पहचान रखते हैं। अपने नेताओं की सोच पर चलने वाले ये दोनों कार्यकर्ता वर्षों से अपनी-अपनी पर्टियों के प्रचार में जुटे हैं। चुनाव की घोषणा होते ही दोनों ही पूरी तैयारी के साथ मैदान मेें उतर आए हैं।
जीत के लिए लिया नंगे पांव रहने का संकल्प
असंध के नजदीकी गांव जयसिंहपुरा निवासी प्रकाश सिंधड़ ऐसे शख्स हैं जो स्वर्गीय ताऊ देवीलाल व इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला का परमभक्त हैं। उनका निवास स्थान, उसमें रखा सामान और मोटरसाइकिल इनेलो के हरे रंग में सराबोर हैं। इससे भी बड़ी बात है कि प्रकाश सिंधड़ वर्ष 2005 की पहली जनवरी से लेकर आज तक नंगे पांव पार्टी की नीतियों का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने ओमप्रकाश चौटाला के मुख्यमंत्री बनने तक नंगे पाव रहने और दाड़ी व सिर के बाल न कटवाने का प्रण लिया हुआ है।
अब तक वह अपनी मोटरसाइकिल पर हजारों किलोमीटर का फासला तय कर पार्टी की नीतियों का प्रचार कर चुके हैं। इनका पूरा घर ताऊ देवीलाल, ओमप्रकाश चौटाला व उनकी अगली पीढ़ी के नेताओं की आदमकद तस्वीरों से अटा पड़ा है।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर...