पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sushil Kumar Annoyed At Not Getting Padma Awards, Has Openly Expressed

पद्म सम्मान न मिलने से सुशील कुमार नाराज, खुलकर किया इजहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत. कुश्ती में देश का नाम रोशन करनेवाले पहलवान सुशील कुमार पद्म सम्मान नहीं मिलने से नाराज हैं। उन्होंने यहां दैनिक भास्कर से बातचीत में गुरुवार को इसका खुलकर इजहार भी किया। हालांकि, आमतौर पर सुशील शांत स्वभाव के हैं, लेकिन जब उनसे पद्म सम्मान के बारे में पूछा गया, तो उनकी पीड़ा जुबां पर आ गई। वो बोले- पद्म सम्मान पाने वालों में अपना नाम नहीं देखकर उन्हें झटका लगा।
सुशील ने कहा, ‘भारतीय कुश्ती इतिहास में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। बावजूद इसके सरकार की ओर से उनकी अनदेखी समझ से परे है। कोई भी सम्मान खिलाड़ी का उत्साह बढ़ाने के लिए होता है। सरकार में बैठे लोगों भी यह देखना चाहिए कि किसी योग्य व्यक्ति की वे अनदेखी तो नहीं कर रहे।’ वैसे सुशील ने इसे लेकर सरकार से औपचारिक शिकायत करने के सवाल पर नरम रुख अपना लिया। वे बोले-हमारा काम पदक जीतना है, न कि शिकायत करना। उल्लेखनीय है कि प्रदेश मंत्रिमंडल ने बुधवार को लिए फैसले में सुशील कुमार को राई के मोतीलाल नेहरू खेल स्कूल में कुश्ती अकेडमी के लिए पांच एकड़ जमीन देने का निर्णय लिया है।
स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...