पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मटका उठाकर दौड़ी महिलाएं, खेल प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
( सरस्वती कॉलेज में मटका उठाकर दौड़तीं महिलाएं।)
मतलौडा। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से स्थानीय सरस्वती कॉलेज प्रांगण में एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के सभी गांव से महिलाओं ने भाग लिया। इसमें निशा वासी अदियाना ने 400 मीटर रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विभाग की (प्रोग्राम ऑफिसर) पीओ ऊषा अरोड़ा ने विजेता महिलाओं को सम्मानित किया।
ये रहे परिणाम

> सौ मीटर दौड़ : संतरो वासी कवी प्रथम, संतोष वासी उरलाना कलां द्वितीय व सरोज दरियापुर तृतीय रही।
> 300 मीटर दौड़ : निशा अदियाना प्रथम, नीलम अदियाना द्वितीय व मुनेश नौहरा तृतीय रही।
> 400 मीटर दौड़ : निशा अदियाना प्रथम, मनीषा अदियाना द्वितीय व अन्नु अदियाना तृतीय रही।
> 5 किलोमीटर साइकिल रेस : नीलम उरलाना कलां प्रथम, सितारा सुताना द्वितीय व ललीता मतलौडा तृतीय रही।
> मटका रेस : संतरो कवी प्रथम, प्रमिला दरियापुर द्वितीय व संतोष उरलाना कलां तृतीय रही।
> आलू रेस : संतोष उरलाना कलां प्रथम, रोशनी अदियाना द्वितीय व संतरो कवी ने तृतीय रही।
अदियाना की शीतल बनी बेस्ट मदर
ब्लाॅक स्तर पर बेस्ट मदर का चुनाव किया गया। ऊषा अरोड़ा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी निधि गुप्ता सीडीपीओ पानीपत सरला यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस साक्षात्कार के दौरान शीतल वासी अदियाना को बेस्ट मदर चुना गया। सोनिया वासी ऊंटला दूसरे स्थान पर तो सुदेश वासी दरियापुर तीसरे स्थान पर रही।
आगे की स्लाइड में देखिए तस्वीर...