पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसनौली. बीडीपीओ कार्यालय में बुधवार को गांव बहरामपुर के ग्रामीणों की मांग का ज्ञापन बीडीपीओ नरेंद्र मल्होत्रा द्वारा न लेने पर वे भड़क गए। इसके बाद वे गाड़ी में सवार होकर बाहर जाने लगे। बीडीपीओ के इस व्यवहार से क्षुब्ध ग्रामीणों ने उनकी गाडी़ को चारों तरफ से घेर लिया। इस पर उन्होंने फोन कर पुलिस को बुला लिया। थाना बापौली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
मामले की जानकारी लेकर एसएचओ दीपक कुमार ने भी बीडीपीओ को कहा कि आपको ग्रामीणों का ज्ञापन लेना चाहिए, इसके बाद बीडीपीओ ने ज्ञापन अपने स्टेनो को देने के लिए कहा। ग्रामीणों ने स्टेनो को ज्ञापन देने के बाद चेतावनी दी है कि यदि गोचरान की भूमि को पट्टे पर देने की बोली दो दिन में नहीं रुकवाई गई तो वे डीसी दफ्तर पर प्रदर्शन करेंगे।
इसके बाद वे गोभक्त संत गोपालदास के नेतृत्व में सोमवार से आमरण अनशन शुरू कर देंगे। इस अवसर पर गांव बहरामपुर वासी एडवोकेट सुभाष रावल, रतन सिंह पंच, रणजीत पंच, रेखा पंच, सुरेशो पंच, विक्रम, वीरेंद्र, सतीश, इलम सिंह, राजेन्द्र, विनोद, महेन्द्र मौजूद रहे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.