पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Telephone Exchange In Front Of The U Turn Open

टेलीफोन एक्सचेंज के सामने यू-टर्न खुला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत. हाईवे पर लालबत्ती और बस स्टैंड के बीच पुराने टेलीफोन एक्सचेंज कार्यालय के सामने गुरुवार रात को यू-टर्न खोल दिया। देर रात जेसीबी से मिट्टी का लेवल किया गया और प्रशासन का दावा है कि शुक्रवार तक यू टर्न तैयार कर लिया जाएगा। यह कार्रवाई डीसी समीर पाल सरो के सोनीपत के स्थानांतरण की सूचना के बाद तेजी से हुई। यू-टर्न खुलवाने का श्रेय सांसद अरविंद शर्मा, विधायक बलबीर पाल शाह और व्यापरियों के साथ-साथ डीसी सरो भी ले रहे हैं। प्रशासन का दावा है कि शुक्रवार तक यू-टर्न का निर्माण लगभग पूरा हो जाएगा।
घटना करीब आठ बजे की है। सीटीएम हवा सिंह और एसडीएम अश्वनी मलिक एलएंडटी व नगर निगम के अधिकारियों के साथ जीटी रोड स्थित पुराने टेलीफोन एक्सचेंज कार्यालय के सामने पहुंचे और मौका मुआयना किया। इस मौके पर विधायक बलबीरपाल शाह के बेटे विक्रम शाह, नगर सुधार मंडल के पूर्व चेयरमैन मुकेश टुटेजा, नगर निगम के एमई नरेंद्र जिंदल, एमई मंजीत दहिया और एमई राहुल पूनिया थे। इसके बाद 10 बजे फ्लाईओवर के नीचे लगी ग्रिल को काटा गया और यू-टर्न को तैयार करने का काम चालू हुआ। इसका पता चलते ही दुकानदार और व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी विपिन चुघ, राजेश सूरी, सुरेश बवेजा, दर्शन लाल, सुरेंद्र रेवड़ी और राजकुमार पनावा मौके पर पहुंचे।
यू-टर्न से होगा फायदा
सीटीएम हवा सिंह का कहना है कि लालबत्ती कट पर ज्यादा जाम लगता था। इसी वजह से इसे बंद किया गया था। यू-टर्न मॉडल टाउन के लोग इंसार बाजार, कचहरी बाजार व अन्य बाजारों में आसानी से जा सकते हैं। उन्हें स्काई लार्क से घूमकर नहीं आना पड़ेगा। इसी तरह से सुखदेव नगर के लोग यू-टर्न से लघु सचिवालय की तरफ जा सकते हैं। इस यू-टर्न को खोले जाने के संकेत डीसी समीर पाल सरो ने अपने कैंप कार्यालय में व्यापारियों के साथ हुई बैठक में दे दिए थे।
श्रेय लेने की होड़
कट बंद होने से दुकानदार व व्यापारियों को नुकसान हो रहा था और ग्राहकों को भी असुविधा हो रही थी। इसके लिए व्यापारियों ने एकजुट होकर कट खुलाने के लिए संघर्ष किया। इसमें सांसद डॉ. अरविंद शर्मा के सहयोग दिया। तब न विधायक बलबीर पाल शाह और न ही उनके बेटे विक्रम शाह व्यापारियों के साथ थे। अब यू-टर्न खुल गया है। यह व्यापारियों की एकता की जीत है।
छह दिन से ऐसे चला घटनाक्रम
-25 जनवरी को लालबत्ती, संजय चौक और बस अड्डे के पास के कटों को बंद किए जाने के विरोध में पांच बाजार एसोसिएशन के प्रधानों की बैठक हुई।
-27 जनवरी को लालबत्ती चौक पर धरना देने का ऐलान किया गया। 27 जनवरी को 22 बाजार एसोसिएशनों के पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर रोष जताया और कटों को खुलवाने की मांग की। साथ में 28 जनवरी को बाजारों को बंद करने की घोषणा की।
-28 जनवरी को बाजार बंद रहे। दुकानदार और व्यापारी एसोसिएशनों के पदाधिकारियों के साथ-साथ दुकानदार पालिका बाजार में धरने पर बैठे। मौके पर सांसद डॉ. अरविंद शर्मा भी पहुंचे और उन्होंने वहीं से डीसी व एसपी को कॉल करके कट खोलने के लिए कहा। बात नहीं बन पाई तो मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से बात की। डीसी समीर पाल सरो छुट्टी चले गए।
-29 जनवरी को समीर पाल सरो छुट्टी से लौटे और अपने कैंप कार्यालय में व्यापारियों के साथ बैठक करके
-5 फरवरी से पहले यू-टर्न बनाने का आश्वासन दिया।