पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Terrorist Bomb Blast Accused Tunda In Court

बम ब्लास्ट आरोपी आतंकी अब्दुल करीम टुंडा छठी बार कोर्ट में पेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत. देशद्रोह के आरोपी आतंकी अब्दुल करीम टुंडा को बुधवार को छठी बार दिल्ली पुलिस ने अतिरिक्त एवं सत्र न्यायाधीश देवेंद्र सिंह की अदालत में पेश किया। इस बार कोर्ट में तीन गवाह एसीपी सुभाष टंडन, डॉक्टर एसके गर्ग, व इंस्पेक्टर विशाल कुमार ने गवाई दी।
टंडन ने बताया कि उसने अब्दुल करीब टुंडा के साथी मोहम्मद हुसैन को गोपाल कालोनी से पकड़ा था। हुसैन के पास एक पिस्तौल, छह गोलियां, व बम बनाने का सामान मिला था। हुसैन ने पुलिस पूछताछ में कहा था कि उसने बम बनाने का कार्य बांग्लादेश से सीखा था। यह बम ब्लास्ट उसने करीम के करने पर किया था। हुसैन को इस मामले में उम्रकैद की सजा हो चुकी है। डॉक्टर एसके गर्ग ने कहा कि बम ब्लास्ट में घायल 19 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्होंने इन मरीजों को उपचार किया था।
गुडगांव में सिटी थाना प्रभारी विशाल कुमार ने बताया कि उन्होंने टुंडा मामले के सभी चालान पेश किए थे। तीन लोगों की गवाही के बाद टुंडा की अगली तारीख 31 अक्टूबर दी गई है। शुक्रवार को अब्दुल करीब टुंडा 11:42 बजे अदालत परिसर में पहुंचा था। करीब 20 मिनट तक गवाही चली। सुबह 15 पुलिस कर्मियों की कड़ी सुरक्षा की बीच टुंडा को कोर्ट में पेश किया। 12:12 बजे कोर्ट से बाहर निकला। अभी तक कोर्ट में टुंडा के खिलाफ 30 गवाह पेश हो चुके है। बता दें कि 1 फरवरी 1997 में बस स्टैंड पर कालखां से पानीपत आने वाली एक निजी बस में बम ब्लास्ट हुआ। जिसे में दाे दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए थे। कालखां गांव के किशोर की मौत हो गई थी।
टुंडा पर देशद्रोह के अलावा विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।