पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिरसा में MSG का विरोध शुरू, फिल्म को बंद कराने के लिए चौटाला हाउस से निकला काफिला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत। हरियाणा में विरोध के बावजूद एमएसजी फिल्म रिलीज हो गई। प्रदेशभर में फिल्म का विरोध हुआ। विरोध की शुरूआत गुड़गांव से हुई इसके बाद अन्य शहरों में इनेलो और सिख संगठनों ने फिल्म का विरोध किया। सिरसा में विरोध प्रदर्शन की कमान इनसो के अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने संभाली। सुबह 10 बजे के करीब चौटाला हाउस से इनसो के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में एक काफिला सिनेमाघर की तरफ फिल्म को बंद कराने के लिए निकला, लेकिन सिनेमाघर से 5 किलोमीटर पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया और हिरासत में ले लिया। दिग्विजय चौटाला ओएचएम हॉल की तरफ कूच करते हुए फिल्म को बंद कराने की बात कर रहे थे।

पुलिस ने दिग्विजय चौटाला को बाजीगर मोड़ पर रोक लिया और आगे न जाने के लिए समझाने का प्रयास किया। दिग्विजय चौटाला अपनी बात पर अड़े हुए हैं और आगे बढ़ने की मांग कर रहे थे, जब वे नहीं माने तो पुलिस ने समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया।

वहीं गुड़गांव में इनेलो का विरोध प्रदर्शन शुरू

गुड़गांव में एमएसजी को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया है। भारी संख्या में एकत्रित होकर इनेलो कार्यकर्ता फिल्म बंद कराने के लिए सिनेमाघर के नजदीक पहुंचे थे। जहां पुलिस ने उन्हें जाने से रोका और हिरासत में ले लिया।

यमुनानगर और हिसार में भी किया विरोध

यमुनानगर और हिसार में भी इनेलो कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

आगे की स्लाइड में देखें अन्य फोटो............