पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • The Second List Of 16 Candidates Released

बसपा के ‘सीएम’ की सीट पर सस्पेंस, 16 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल/पानीपत। महागठबंधन की संभावनाओं को किनारे कर बसपा ने 16 और प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इससे पहले 11 जुलाई को 17 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट आई थी। दिलचस्प है कि पार्टी के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी पूर्व सांसद अरविंद शर्मा अभी तक अपने लिए कोई सीट तय नहीं कर पाए हैं। चर्चा है कि वह अपने लिए अदद सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं।
वह सफीदों या करनाल जिले की किसी सीट से मैदान में उतर सकते हैं। 2009 के चुनाव में सफीदों से पार्टी को महज आठ हजार और करनाल में 11 हजार से ज्यादा वोट मिले थे और क्रमश: पांचवें व चौथे स्थान पर रही थी। यहां बता दें कि पिछले तीन विधानसभा चुनावों से बसपा के खाते में एक-एक सीट ही आई है और वो भी यमुनानगर जिले में।

ज्यादातर प्रत्याशी दूसरे दलों से : बसपा प्रदेशाध्यक्ष नरेश सारन ने जिन प्रत्याशियों की घोषणा की, इनमें से ज्यादातर दूसरे दल छोड़कर ‘हाथी’ पर सवार हुए हैं। इनमें इनेलो छोड़कर आए राम सिंह कोड़वा को नारायणगढ़ से, तैयब हुसैन को हथीन से, हजकां छोड़कर आए सुधीर गौतम को जींद से मैदान में उतारा है। शिक्षक की नौकरी छोड़कर आए मास्टर सुरेंद्र यादव को नांगल चौधरी से टिकट मिला है। इनके अलावा सुदामा बौद्ध-बरवाला, राजवंती- बावल, महेश राणा- होडल, गोपीराम चालिया-झज्जर, दलबीर भान-गुहला, करनैल सिंह नगला-मुलाना, अजीत सिंह-पटौदी, राजेश सोनी-महम, सुभाष चंद्र शर्मा-बड़ौदा, संजय पहलवान-बवानीखेड़ा, जावेद अहमद-सोहना और सुभाष सोलंकी को खरखौदा से प्रत्याशी बनाया गया है।
एक भी चेहरा रिपीट नहीं

बसपा ने इनमें से किसी भी सीट पर पुराना चेहरा रिपीट नहीं किया है। सभी प्रत्याशी बदल दिए गए हैं। इन 16 सीटों में से सिर्फ सोहना में पार्टी सीधे मुकाबले में रही थी। 4 सीटों पर तीसरे नंबर रही रही थी जबकि शेष सीटों पर कोई उल्लेखनीय प्रदर्शन नहीं रहा।