पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरकारी स्कूल के देसी अंदाज ने ट्रैक सूट की छोरियों को छकाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | मॉडल टाउन के राजकीय स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली परी जब हॉकी लेकर स्टेडियम में आई तो उसने सलवार सूट पहना हुआ था। बाकी खिलाड़ी खेल ड्रेस में थीं। लगा कि वह खेल नहीं पाएगी, लेकिन वह तो सबसे धुरंधर साबित हुई। परी ने दो महीने पहले ही खेलना शुरू किया है।
नई खिलाड़ी होने के कारण किट नहीं मिल पाई। फिर भी प्रतिद्वंद्वी टीम की खिलाड़ियों से गेंद को चार बार झटक कर कड़ी चुनौती दी। कुछ ही पलों में वह चक दे गर्ल बन गई। परी पानीपत की टीम से खेल रही थी। मुकाबला मतलौडा से था। कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। बाद में प्रदर्शन के आधार पर मतलौडा की टीम विजयी रही।
इधर, 800 मीटर दौड़ 7 सेकंड का अंतर
एक-एक सेकंड कीमती रहा। 7 सेकंड के अंतर से निशा जीती। क्या आप जानते हैं, 1984 के ओलिंपिक में 400 मीटर दौड़ में पीटी ऊषा सेकंड के 100वें हिस्से से पदक जीतने से चूक गईं थीं।
(फोटो- इस गेम पर बजीं तालियां, परी का सभी ने बढ़ाया हौसला)