पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपानीपत. सेक्टर 11 में रविवार को एक्सपोर्टर संदीप सिंघल के घर हुई 35 लाख की डकैती मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। पड़ोस की कोठी से मिले सीसीटीवी फुटेज से भी बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं जो इशारा कर रहे हैं कि वारदात करने वालों में जानकार शामिल थे।
इस तरह की वारदातों में बदमाश पहचाने जाने के डर से नकाब पहनते हैं। इस घटना में सिर्फ तीन बदमाश नकाबपोश थे। शायद इन्हें पहचाने जाने का डर था, बाकी दो को नहीं। कोठी में घुसते ही उसकी बनावट ऐसी है कि घर में दाखिल होने का रास्ता दांयीं ओर लगता है। आमतौर पर ऐसा नहीं होता।
बदमाशों को अंदर जाने का रास्ता मालूम था और वे सीधे दरवाजे की ओर गए। कोठी के बाहर अंग्रेजी में सर नेम सिंघला लिखा है। बदमाशों ने सिंघल की पत्नी पूनम से सीधे संदीप का नाम लेते हुए उनके बारे में पूछा और खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.