बिलासपुर। छौली गांव में चोरों ने सूने घर में दस्तक देकर पांच लाख रुपए की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के दिन घर वाले अंबाला महेश नगर में भात देने गए हुए थे। घर वापिसी पर घर की हालत देख कर परिजनों के पैरों तले की सरक गई। मामले की सूचना पाकर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए।
छौली निवासी राजेश ने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपनी भानजी की शादी में भात भरने के लिए महेश नगर गया हुआ था। शादी में तीनों भाई गए हुए थे। इसी बीच रात को सूने घर को चोरों ने निशाना बना लिया।
राजेश ने बताया कि उसके भतीजे प्रदीप ने उसे फोन पर सूचना दी कि घर के गेट का ताला टूटा पड़ा है। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। राजेश के अनुसार चोर घर से करीब दो लाख रुपए नकद, सोने व चांदी के जेवरात चुरा कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
आगे की स्लाइड में देखें अन्य फोटो..........