पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • They Did Not Have The Map Returned 9.90 Lakh Rupees

निगम की लापरवाही- न नक्शा पास किया न 9.90 लाख रुपए ही लौटाए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत. मॉडल टाउन के मंजीत सिंह शोरूम का नक्शा पास करवाने की एवज में नगर निगम में 9.90 लाख रुपए जमा करके फंस गए हैं। निगम ने सात साल में न तो नक्शा पास किया और न ही राशि वापस लौटाई। एक साल से मंजीत सिंह निगम से अपनी जमा राशि लेने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। वह मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सावित्री जिंदल और डीसी समीरपाल सरो से भी राशि दिलाने के लिए पत्र लिख चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
मंजीत सिंह ने बताया कि उसकी खादी आश्रम के पास जीटी रोड पर 1200 वर्ग गज जगह है। 2006 में उसने यहां पर शोरूम का नक्शा पास करवाने के लिए तत्कालीन नगर परिषद में 9.90 लाख रुपए जमा कराए। 2007 में नगर परिषद के अधिकारियों ने मंजीत सिंह को बताया कि उनका प्लाट जिला नगर योजनाकार की हद में है। उन्होंने जिला नगर योजनाकार कार्यालय में 4.21 लाख रुपए जमा करके 11 अक्टूबर 2012 को शोरूम का नक्शा पास करवाया। इसके बाद मंजीत सिंह ने नगर निगम ईओ को 13 दिसंबर, 2012 को पत्र लिखकर 9.90 लाख रुपए वापस की मांग की।
वह एक साल से अपनी राशि लेने के लिए नगर निगम के अधिकारियों से कई बार मिल चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस बारे में नगर निगम के एक्सईएन आरडी शर्मा का कहना है कि ऐसी शिकायत उनके पास नहीं आई है। इस मामले में एमई से बात की जाएगी और मंजीत सिंह की राशि वापस दिलाने का प्रयास किया जाएगा।