पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चोरों के निशाने पर ज्वैलर्स, जगाधरी में साढ़े तीन किलो सोना और ढ़ाई किलो चांदी पर हाथ साफ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यमुनानगर। यमुनानगर में ज्वैलर्स चोरों के सीधे निशाने पर हैं। एक सप्ताह पहले ज्वैलर्स की दुकान में हुई लूट का मामला सुलझ भी नहीं पाया था कि शनिवार सुबह दो ज्वैलर्स की दुकानों के ताले टूटे मिले। ज्वैलर्स के मुताबिक चोरों ने सोने, चांदी के आभूषणों और 4 हजार रुपए नकदी पर हाथ साफ किया है। इसके साथ-साथ दुकान में रखी सेफ को भी उखाड़ लिया था, लेकिन सेफ भारी होने के कारण वे उठा नहीं सके। चोर इतने शातिर थे कि दुकान में लगे सीसीटीवी तोड़कर डीवीआर अपने साथ ही ले गए। ज्वैलर्स ने कुल 7 लाख रुपए का नुकसान बताया है। इससे यमुनानगर के ज्वैलर्स में काफी रोष है।

 

सात दिन में चार ज्‍वेलर्स संचालकों के यहां लूट व चोरी की घटनाए हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन स्थित नव दुर्गा ज्‍वेलर्स और हरीश ज्‍वेलर्स दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों ने नव दुर्गा ज्‍वेलर्स के ताले तोड़े तो हरीश ज्‍वेलर्स का शटर ही उखाड दिया। दुकानों में चोरी की सूचना सुबह मिली। दोनों दुकानों से सोने व चांदी के आभूषण ले गए। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची, जोकि साक्ष्‍य जुटाने में लगी है।

 

 

31 जनवरी को हुई थी लूट

 

31 जनवरी को जगाधरी में सेठी ज्‍वेलर्स के यहां चार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। चोर दुकान से सारे ज्‍वेलर्स दो बैग में भरकर ले गए थे और दुकान संचालक और कर्मचारियों को लॉकर में बंद कर दिया था। अभी तक पुलिस इस मामले को ट्रेस नहीं कर पाई है। अगले ही दिन एक अन्‍य दुकान में चोरी का प्रयास हुआ था। बता दें शुक्रवार को ज्‍वेलर्स एसोसिएशन एसपी से मिली थी और मंगलवार तक का एसपी को अल्‍टीमेटम दिया है। बुधवार को टि़वन सिटी में ज्‍वेलर्स की सभी दुकानें बंद रहेगी।

 

आगे की स्लाइड में देखें  घटना से जुड़ी अन्य फोटो...