पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोनीपत में एटीएम गाड़ी पर नहीं लदा तो चोर गेट में छोड़ भागे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरखौदा | चोरों ने सोमवार रात को स्टेट बैंक से मात्र 50 मीटर की दूरी पर स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम केबिन में घुसकर मशीन को उखाड़ा, लेकिन मशीन को वाहन में चढ़ा नहीं पाए। इस कारण मशीन को एटीएम के दरवाजे पर ही छोड़कर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक चोरों ने पहले तो सेंट्रल बैंक के एटीएम की वायर काटी। मशीन आसानी से नहीं खुली तो चारों ने उसे तोड़ने का प्रयास किया। जब मशीन को तोड़ने में भी असफल रहे तो चोरों ने उसे ले जाने का प्रयास किया, लेकिन सीमेंटेड नाले की ऊंचाई अधिक होने के कारण वे वाहन को एटीएम तक नहीं ला पाए और केबिन के दरवाजे पर ही मशीन को छोड़कर फरार हो गए।