पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Tigra Curfew After Clashes In Yamunanagar

यमुनानगर के तिगरा में संघर्ष के बाद कर्फ्यू, 30 जख्मी, पांच की हालत गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(गांव के दो समुदायों के बीच स्टेडियम निर्माण को लेकर हुआ संघर्ष है।)
यमुनानगर. सदर थाना के गांव तिगरा में स्टेडियम निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के कारण बुधवार रात कर्फ्यू लगाना पड़ा। डीसी मंदीप बराड़ ने कहा कि गांव में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर ऐसा किया है। कर्फ्यू की वजह गांव के सवर्ण और दलित समुदायों के बीच स्टेडियम निर्माण को लेकर हुआ संघर्ष है। इस संघर्ष में बुधवार की सुबह ही दोनों पक्षों के करीब ढाई दर्जन लोग जख्मी हो गए थे। इनमें से पांच की हालत गंभीर है। सभी को यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। कई लोगों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।
डीसी बराड़ और एसपी शशांक आनंद गांव के दोनों समुदायों के प्रमुख लोगों के साथ शांति वार्ता कर रहे थे। तभी रात करीब 9.30 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। रात 10 बजे के करीब कुछ घरों पर हमला बोल दिया गया। राजेश ने नाम के एक ग्रामीण ने आरोप लगाया कि दर्जनों की संख्या में हमलावर उसके घर में घुस आए। उसके मुताबिक वे लोग घर से लगभग 3 लाख के सामान और नकदी भी लूट ले गए। इसी के प्रशासन ने कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया।
दो माह से विवाद: दो माह से यहां के दलित और सवर्णों के बीच तकरार चल रही थी। दोनों गुटों में संघर्ष के बाद तनाव को देखते हुए देर शाम गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
आगे की स्लाइड में देखें विवाद की तस्वीरें