पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहीद की सलामी में नहीं चली थीं बंदूकें दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद. अंतिम संस्कार के दौरान शहीद लांस नायक कुलदीप सिंह को सलामी देते समय पुलिस जवानों की बंदूकें जाम होने पर दो पुलिसकर्मियों को संस्पेंड कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में अलेवा के खेड़ी बुल्ला गांव का वीर सपूत शहीद हुआ था। रविवार को पैतृक गांव में राजकीय सम्मान से उनकी अंत्येष्टि की गई थी।

राज्य पुलिस के पांच जवान भी अंतिम विदाई देने आए थे, लेकिन जब वे हवाईफायर करने लगे तो बंदूकें जाम हो गईं। वेपन हाउस (शस्त्रालय) के इंचार्ज ईएसआई धर्मबीर सिंह और सलामी गारद के इंचार्ज हवलदार राजकुमार को लापरवाही बरतने के कारण सस्पेंड कर दिया गया है। जिला मुख्यालय के डीएसपी धर्मबीर सिंह पुनिया ने जांच की थी। पाया कि सलामी देने गए जवानों को बंदूकें तो थ्री नोट थ्री इश्यू की गईं और कारतूस दूसरी राइफल .410 के दे दिए गए। ये लापरवाही वेपन हाउस के इंचार्ज की थी। हवलदार ने भी चेक नहीं किया।