रोहतक। ठेकदार की सिक्योरिटी के 90 हजार रुपए वापस करने की एवज में 4800 रुपए की मांग कर रहे पी डब्ल्यूडी एण्ड बीएण्डआर विभाग के कर्लक राजसिंह को रोहतक विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफतार कर लिया। जिसके खिलाफ भ्रष्टचार अधिकनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा।
संदीप कुमार ठेकेदार ने पीडब्ल्यूडी एण्ड बीएण्डआर विभाग में कोई काम किया था और उसकी 90 हजार रूपए सिक्योरिटी बकाया थी। जिसे एकाउंटेंट ने तो पास कर दिया था, लेकिन राज सिंह कलर्क उसे नहीं दे रहा था और इसके एवज में वह संदीप ठेकेदार से 4800 रूपए की मांग कर रहा था। जिसकी सुचना संदीप ने रोहतक विजिलेंस को दी। विजिलेंस ने राजसिंह कर्लक को पकडने के लिए इंस्पेक्टर विशेषर सिंह के नेतृत्व टीम का गठन किया और नए बस स्टैंड के बाहर से राजसिंह को रिश्वत के 4800 रूपए के साथ गिरफतार कर लिया।
इंस्पेक्टर विशेषर सिंह ने बताया कि राजसिंह के खिलाफ भ्रष्टचार अधिकनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और कल इन्हें अदालत में पेश किया जाए।