पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक सुधार शुरू, सभी गांवों व शहर को गोद लेंगे

नई पहल, ट्रैफिक सुधारने के लिए गोद लिए जाएंगे गांव और शहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो- बच्चों ने ट्रैफिक नियम पर परीक्षा दी, पापा ट्रैफिक नियम तोड़कर उन्हें घर ले गए)
पानीपत। शहर और गांव को संवारने के लिए अब दो स्तर पर काम होंगे। प्रधानमंत्री के कहने पर सांसद गांव को गोद ले रहे हैं। एक प्रयास प्रदेश सरकार करने जा रही है। जिलास्तर पर यह जिम्मेदारी क्लास वन अधिकारियों को दी गई है। वहीं, शहर को संवारने का जिम्मा उद्यमियों को मिलने वाला है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के साथ बैठक के बाद पानीपत लौटने पर डीसी समीरपाल सरो ने शहर और गांव की सूरत बदलने के लिए खाका खींचा। दो दर्जन से अधिक मुद्दों पर अधिकारियों के साथ बात हुई। इसमें शहर में सुबह के समय बिजली कटौती पर रोक, 5 जगहों पर महिला व पुरुषों के सार्वजनिक शौचालय व सर्विस लेन पर ऑटो का चलना अनिवार्य करना सबसे प्रमुख है।

लघु सचिवालय में बैठक में डीसी समीरपाल सरो ने प्रथम श्रेणी (क्लास वन रैंक) के अधिकारियों को एक-एक गांव गोद लेने को कहा है।
2 काम की बातें ये भी
1 फरवरी से पेंशन खाते में

जिले में 85 हजार लोग पेंशन लेते हैं। 1 फरवरी से पेंशन बैंक खाते में ही जाएगी।
हर सप्ताह में 2 जनता दरबार

हर सप्ताह डीसी और एसपी दो गांव में जनता दरबार लगाएंगे। लोगों से सीधे जुड़ा जा सकेगा। एडीसी, डीएफसी, सीएमओ, सहित सभी विभागों के अधिकारी भाग लेंगे।
कैसे काम होगा, ये तो स्पष्ट कीजिए सरकार

जिले में कुल 168 गांव हैं। क्लास वन में डीसी, एडीसी, सीटीएम, एसडीएम समालखा व पानीपत, 5 बीडीपीओ (पानीपत, समालखा, मतलौडा, इसराना व बापौली), 5 तहसीलदार व नायब तहसीलदार (पानीपत, समालखा व इसराना तहसील तथा मतलौडा व बापौली सब-तहसील) कुल 15 अधिकारी हुए। इसके अलावा अन्य विभागों के अधिकारी व लेक्चरर होंगे, जिनकी संख्या सैकड़ों में है। सांसद की तरह इनके पास अपना कोई बजट नहीं होता। एेसे में गांव को गोद लेने का सपना कैसे और कितना पूरा होगा, यह देखना होगा।
5 सार्वजनिक शौचालय हों
डीसी ने नगर निगम कमिश्नर शिवप्रसाद शर्मा को शहर में 5 जगहों पर सार्वजनिक शौचालय बनाने पर काम करने को कहा। ये सभी शौचालय महिला व पुरुषों के लिए होंगे। शहर में शौचालय न होने से लोगों को बहुत ही परेशानी होती है। जगह चिह्नित कर एस्टीमेट तैयार करने को कहा है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें प्रपोजल में बाईपास और यू-टर्न...