पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मधु खरबूजा जो आपका स्वाखद और किसानों की जिंदगी बदल देगा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सनौली. खरबूजा खाने के शौकीन लोगों को अब भरपूर मात्रा में खरबूजा मिलेगा। यमुना क्षेत्र के किसानों ने इस बार लगभग 20 हजार एकड़ भूमि में खरबूजे की फसल काश्त की है। खास तौर पर मधु किस्म के खरबूजे की बेल खेतों में लहलहा रही है और मई के अंत तक यह बेल पैदावार देने लगेगी। मौसम अनुकूल रहा तो मधु न केवल लोगों का गला तर करेगा, बल्कि किसानों के भी वारे-न्यारे करेगा। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि खरबूजे की प्लेज फरवरी माह में गेहूं की फसल के बीच लगाई थी।

किसान अपना रहे आधुनिक तकनीक

कृषि विज्ञान केंद्र उझा (पानीपत) के इंचार्ज डॉ. आजाद सिंह दहिया ने कहा कि किसान अब जागरूक हो गए हैं और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाकर दो-दो फसल ले रहे हैं। क्षेत्र के किसानों ने हरा मधु, मधु रस व जोनपुरी खरबूजे की किस्में लगा रखी हैं। फसल अभी ठीक है और लू अच्छी चली तो खरबूजा और मीठा होगा। एक एकड़ में 35 से 45 हजार रुपए तक की पैदावार होने की संभावना है। अगर बारिश हुई तो फसल में नुकसान होगा।

फोटो- गांव जलालपुर में खरबूजे की प्लेज में सिंचाई करता किसान।