पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हमारे काला अंब में बनेगा दिल्ली जैसा हैंडलूम हाट, होगा हथकरघा उद्योग का विकास

हमारे काला अंब में बनेगा दिल्ली जैसा हैंडलूम हाट, होगा हथकरघा उद्योग का विकास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत। दिल्ली हाट की तर्ज पर काला अंब में पानीपत हाट बनाया जाएगा। पानीपत कल्चर हैरिटेज सोसायटी बनाने की योजना के तहत जिला प्रशासन ने यहां पर हाट का प्रपोजल तैयार किया है। हैंडलूम इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए काला अंब में दुकानें बनाई जाएंगी। इसमें हाथ से बनाए सामान भी मिलेंगे।
हथकरघा उत्पाद के साथ ही बांस से बनाए आइटम भी हाेंगे। काला अंब में पानीपत वार मेमोरियल को नया रूप देने और पानीपत म्यूजियम को शिफ्ट करने के लिए प्रशासन ने सीएम की झंडी मिलने के बाद प्रपोजल तैयार कर हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव आईएएस एसएस ढिल्लो को भेज दिया है।

मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने 9 फरवरी को पानीपत दौरे में इस संबंध में डीसी समीरपाल सरो और अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत की थी। मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद डीसी कार्यालय की आेर से प्रपोजल बनाकर भेजा गया है। पानीपत को सिटी ऑफ हैंडलूम बनाते हुए हैंडलूम हाट बनाने की मांग की है।

सुरक्षा के लिए बनाई जाएगी पुलिस चौकी
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काला अंब में पुलिस चौकी भी बनाई जाएगी। दुकानें सजने और लाइट व साउंड सिस्टम लगाने के बाद सुरक्षा इंतजाम की जरूरत होगी।
राज्यपाल की निगरानी में काम करेगी म्यूजियम समिति

अतिरिक्त मुख्य सचिव को भेजे प्रपोजल में डीसी की ओर से बताया गया है कि पानीपत म्यूजियम समिति हरियाणा के राज्यपाल की निगरानी में काम करेगी। राज्य और केंद्र सरकार के पुरातत्व (आर्किलोजिकल) व म्यूजियम विभाग के सदस्य भी शामिल होंगे।
भास्कर की खबर देख सीएम की रूचि बढ़ी

मुख्यमंत्री 9 फरवरी को पानीपत आए थे। उसी दिन उन्होंने दैनिक भास्कर के सेक्टर-29 में बनाए गए नए कार्यालय का उद्‌घाटन किया था। उस दिन पानीपत भास्कर ने खबर प्रकाशित की, जिसमें बताया था कि काला अंब को संवारा जाएगा। प्रशासन की इस पहल पर सीएम ने भी संज्ञान लिया और इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की बात कही। अब प्रशासन ने नया प्रपोजल बनाया है।
मई तक लाइट एंड साउंड सिस्टम शुरू होंगे

हस्तशिल्प और हैंडलूम को प्रदर्शित करती दुकानें होंगी। उद्यमियों और दस्तकारों को उत्पाद का सीधा लाभ मिलेगा। बांस से बनाया गया वह आइटम, जो सड़कों किनारे मिलता है, उसे भी स्थान दिया जाएगा। डीसी समीरपाल सरो ने कहा कि संभावना यही है कि मई, 2015 तक लाइट और साउंड सिस्टम शुरू हो जाएंगे।
छह प्वॉइंट पर होंगे काम, सुनेंगे कहानी

> वार मेमोरियल काला अंब से लोगों की कनेक्टिविटी होगी।
> लाइट और साउंड सिस्टम से पानीपत के तीन प्रसिद्ध युद्धों की कहानी सुनाएंगे। काला अंब तीसरे युद्ध का गवाह है।
> इरीगेशन रेस्ट हाउस से पानीपत म्यूजियम को काला अंब में शिफ्ट करेंगे। पहले म्यूजियम काला अंब में ही था।
> हरियाणा टूरिज्म की ओर से साइट पर रिफ्रेशमेंट आउटलेट्स बनाए जाएंगे। अन्य प्रदेशों को भी जगह देंगे।
> मुख्य पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेंगे।
> दिल्ली हाट के कॉनसेप्ट पर दस्तकार प्रोडक्ट्स के साथ ही हैंडलूम उत्पाद वाला हैंडलूम हाट बनाया जाएगा।
दिल्ली हाट के बारे में जानिए

28 मार्च, 1994 को दिल्ली हाट की शुरुआत हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य यह था कि बिचौलियों को हटाकर दस्तकारों को उनके उत्पाद का सीधा लाभ दिया जाए। विभिन्न राज्यों के खान-पान को भी एक स्थान पर मुहैया कराने की पहल की गई। अपने प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों के व्यंजनों से भी लोग परिचित हों।