पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Weather Changed, Vegetable Still Expensive

मौसम बदला, सब्जी फिर भी महंगी, भिंडी ‌‌40 तो खीरा अब भी 30 रुपए किलो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत. मौसम बदलने के बाद भी ज्यादातर सब्जियों के नखरे बरकरार हैं। टमाटर का भाव जहां 50 के पार चल रहा है, वहीं करेला व घीया भी 30-30 रुपए प्रतिकिलो से ज्यादा है। सब्जियों के नखरे ढीले नहीं होने से गृहिणियों की रसोई का तड़का भी फीका ही चल रहा है। हर रोज हरी सब्जी खाने के शौकीन अब इनसे तौबा कर रहे हैं।
हरी सब्जियों की रसोई से बढ़ी दूरी
घरों की रसोई से हरी सब्जियों की दूरी बढ़ रही है। कुछेक सब्जियों के भाव जरूर कम हुए हैं, लेकिन यह संतोषजनक नहीं है। सब्जी का एक छोटा थैला हजार रुपए से कम नहीं भरता। बहुत बुरा हाल है'।
-देवराज, वार्ड-11
सब्जियों के भाव कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ सब्जियों के भाव जरूर कम हुए हैं, लेकिन यह भाव भी पांच रुपए तक ही कम हुआ है। सरकार को सब्जी के भाव कम करने की तरफ कोई उचित कदम उठाने चाहिए।
- प्रकाश पलड़ी, ग्राहक
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें और जानें भाव