पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाणा के कई शहरों में हल्की बारिश हुई, कुछ जगह ओलावृष्टि भी हुई

झमाझम बारिश से तरबतर हुआ हरियाणा, 6 डिग्री तक गिरा पारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल। साइबेरिया से अफगानिस्तान होते हुए बरसात अब भारत पहुंच चुकी है। इससे समूचे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। शनिवार को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बूंदाबादी हुई। वहीं अम्बाला में हल्की ओलावृष्टि भी हुई। ठंड बढ़ने से किसानों के चेहरे खिल उठे। कृषि विभाग हरियाणा के एडिशनल डायरेक्टर डॉ. सुरेश गहलावत के अनुसार अब तक प्रदेश में 24 लाख हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की बिजाई हो चुकी है। बरसात से गेहूं, आलू, गन्ने और सरसों की फसलों को लाभ होगा। चारे की फसलें भी लहला उठेंगी। ठंड के कारण गर्म वस्त्रों की बिक्री भी अब जोर पकड़ने लगेगी।
अम्बाला में सबसे ज्यादा बारिश
जिला - बारिश
अम्बाला - 13
कुरुक्षेत्र - 10
यमुनानगर - 8
जींद - 6
कैथल - 5
करनाल - 3
हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और भिवानी आदि जिलों में करीब 2-2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। अम्बाला में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई। अन्य जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई। उधर, दिल्ली, यूपी, हिमाचल, चंडीगढ़ में भी बारिश हुई।
बहादुरगढ़ सबसे ठंडा
बरसात के कारण प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान बहादुरगढ़ में सबसे कम रहा, जो 5 डिग्री सेल्सियस आंका गया। वहीं, सिरसा में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में नमी सुबह 78%, दोपहर बाद 65% रही। हवा का दबाव सुबह 8.8 डिग्री व दोपहर बाद 10.2 डिग्री हो गया। हवा की गति औसतन 5.6 किलोमीटर प्रति घंटा रही। जबकि एक समय में इसकी गति करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटा आंकी गई।
अब आगे क्या
2 दिन मैदानी इलाकों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी

14 व 15 दिसंबर को भी हरियाणा सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बरसात हो सकती है। पहाड़ों पर घनी बर्फबारी की संभावना है। 16 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।
25 के बाद और बढ़ेगी सर्दी नववर्ष का शुभारंभ ठंड से
यही नहीं, 25 दिसंबर के बाद हरियाणा, पंजाब, यूपी, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली सहित अन्य इलाकों में और ठंड बढ़ने के आसार हैं। यानी नए साल का आगाज कड़ी ठंडक के साथ होने की संभावना है। इन दिनों में धुंध भी गहरा सकती है।
आगे की स्लाइड में देखिए PHOTOS...