फोटो- ठंडी हवाओं, बूंदाबांदी और धुंध से दिन का स्वागत।
पानीपत. पश्चिमी विक्षोभ के असर ने रंग दिखाया और लगातार दूसरे दिन बारिश से मौसम सर्द रहा। दिन का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात का पारा लगभग बराबर ही चल रहा है। ऐसा बेहद कम ही होता है। बारिश तो हाे चुकी, अब मंगलवार से धुंध पड़ सकती है।
ये सब बादलों का खेल, धूप-सर्दी पर असर
आईएमडी के पूर्व निदेशक चतर सिंह मलिक के अनुसार जब आसमान में बादल गहरा जाते हैं तो धूप नीचे नहीं आ पाती। ऐसे में ठंड भी जमीन से अधिक ऊपर नहीं जा पाती। इससे न्यूनतम व अधिकतम तापमान लगभग एक समान हो जाते हैं। कभी-कभी एक या दो डिग्री का फर्क दोनों तापमान के बीच में रहता है।
मौसम के प्रभाव से 13 ट्रेनों के पहिए चले धीमे
अम्बाला की तरफ : आम्रपाली एक्स 3:30 घंटे, मुंबई-अमृतसर 2:45, मालवा 2:20, सचखंड 1.40 घंटे, 18109 झेलम 15 मिनिट व 12497 शान-ए-पंजाब 10 मिनिट लेट रही।
दिल्ली की तरफ : कालका 20 मिनिट, हीराकुंड 45 मिनिट, कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर 25 मिनिट, झेलम 50 मिनिट, 15708 आम्रपाली 30 मिनिट व 22452 चंडीगढ़ बांद्रा 45 मिनिट लेट रही।
रात को पूरे जिले में ब्लैक आउट
सर्कल के 15 क्षेत्रों में रात को ब्लैक आउट हो गया। ऐसा फाल्ट आने के कारण हुआ। काबड़ी रोड, गोहाना रोड, सिया राम, संजय काॅलोनी, गुरुद्वारा विराट नगर, मॉडल टाउन, फैक्ट्री, असंध रोड, देवी मंदिर, सेक्टर 29, 11 केवी किशनपुरा, रेलवे रोड, मॉडल टाउन में बिजली की झटके लगे।
आगे की स्लाइड्स में देखें मौसम की अन्य तस्वीरें..