पानीपत/रिफाइनरी. काली भैंस से भूरे रंग की या भूरे रंग की भैंस से काले रंग की कटड़ी पैदा होना तो सामान्य है, लेकिन भूरे रंग की भैंस से सफेद रंग की कटड़ी पैदा होने का मामला एक लाख में एक ही होता है। मंगलवार को ददलाना में ऐसा ही हुआ। सुनील शर्मा की भूरे रंग की एक भैंस ने सफेद रंग की कटड़ी जन्मी है। एनडीआरआई करनाल के इंचार्ज रहे डॉ. शिव प्रसाद और वेटरनरी सर्जन डॉ. संजीव भारती ने कहा यह जेनेटिक परिवर्तन का मामला है।