जींद | बिटानी गांव में पत्नी से सुबह हुई कहासुनी शाम तक पति की हत्या में तब्दील हो गई। हालांकि ग्रामीणों ने पति-पत्नी के झगड़े को सुबह ही हस्तक्षेप कर शांत करवा दिया था, लेकिन शाम को पत्नी ने अपने परिजनों को बुलाकर पति की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की भाभी की शिकायत पर पत्नी समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बिटानी गांव का 35 वर्षीय विनोद ड्राइवर था। वह कई दिनों बाद शनिवार शाम को ही अपने घर आया था। रविवार सुबह विनोद व उसकी पत्नी सीमा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई है। पत्नी सीमा ने अपने मायके पानीपत के नूरवाला गांव में फोन कर झगड़े की सूचना दे दी।
शाम को सीमा के माता-पिता, भाई और अन्य ने विनोद की पिटाई की। परिजनों ने अस्पताल में दाखिल कराया। वहां पर देर रात घायल की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मृतक विनोद एक 10 वर्षीय बेटी का पिता था।