पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तिहाड़ जेल से अस्पताल में शिफ्ट होना चाहते हैं चौटाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। जेबीटी भर्ती घोटाले में 10 साल की सजा भुगत रहे इनेलो सुप्रीमो गुड़गांव के मेदांता या दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शिफ्ट होना चाहते हैं। गुरुवार को चौटाला ने अपने वकीलों के माध्यम से दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की। चौटाला अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं।
चौटाला की तरफ से जस्टिस बीडी अहमद और सिद्धार्थ मृदुल की बेंच के समक्ष अर्जी लगाई। आपात श्रेणी में लिस्टेड इस अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। चौटाला के वकील एडवोकेट अमित सैन ने कहा कि चौटाला को सांस, फेफड़ों, ह्रदय, पीठ दर्द समेत कई बीमारियों से पीड़ित हैं।
इनका इलाज उक्त दोनों अस्पतालों में से कहीं करवाया जाना चाहिए। तर्क यह दिया गया कि इन दोनों अस्पतालों में चौटाला की पूरी मेडिकल केस हिस्ट्री है। कहीं और इलाज करवाने पर दोबारा से कई तरह के टेस्ट करवाने पड़ेंगे, जिनके मरीज को शारीरिक और मानसिक कष्ट झेलने पड़ेंगे।

उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी 2013 को सीबीआई कोर्ट ने चौटाला, उनके बेटे अजय चौटाला समेत 50 से ज्यादा आरोपियों को सात से 10 साल तक की सजा सुनाई थी। सजा के बाद चौटाला इलाज के लिए लंबे समय तक अंतरिम जमानत पर रहे। विधानसभा चुनावों में चौटाला प्रचार अभियान पर निकल पड़े थे, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने के आदेश दिए थे।