पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सपने में दुल्हन नहीं, ओलिंपिक का गोल्ड : योगेश्वर

हरियाणा के सिंघम को दुल्हन नहीं दिखता है ओलिंपिक का गोल्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(कुश्ती किंग योगेश्वर दत्त)
घरौंडा। दुनिया में अपने दम पर भारत का नाम रोशन करने वाले कुश्ती किंग योगेश्वर दत्त का अभी विवाह बंधन में बंधने का इरादा नहीं है। हरियाणा के सिंघम कहलाने वाले डीएसपी के पद पर तैनात योगेश्वर के सपनों में उनकी दुल्हन नहीं बल्कि देश के लिए ओलिंपिक का गोल्ड मेडल दिखाई देता है। हालांकि उन पर परिजन लगातार विवाह करने को दबाव बनाए हुए हैं। योगेश्वर के मुताबिक वह 2016 में ब्राजील के रियो में ओलिंपिक के बाद विवाह करेंगे।
योगेश्वर का कहना है कि देश के लिए खेलते रहेंगे, लेकिन अपनी मां के अरमानों (घर में बहू लाना) को भी 2016 के बाद पूरा करेंगे। भास्कर संवाददाता ने मधुबन स्थित पुलिस कॉम्पलेक्स में दोपहर के वक्त कुश्ती किंग योगेश्वर से उनके दिल का हाल जाना। .... योगेश्वर के अनुसार उन्हें एकांत और शांत माहौल पसंद है। वे चकाचौंध से दूर रहना चाहते हैं। रात को 10 बजे तक वे सो जाते हैं। सुबह चार बजे से पहले उठकर लगातार 4 घंटे प्रेक्टिस करते हैं। शाम चार बजे से रात साढ़े 7 से 8 बजे तक कुश्ती के दांव-पेंच में व्यस्त रहते हैं। दोपहर में दो से ढाई घंटे की नींद उनका रूटीन है।
2012 में बनाया था शादी का इरादा
हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात कुश्ती किंग योगेश्वर दत्त के सपनों में दुल्हन नहीं, बल्कि देश के लिए ओलिंपिक गोल्ड रहता है। उनके सपनों की रानी कैसी होगी इस सवाल पर मुस्कुराकर कहते हैं कि अभी तो सपना ही नहीं, रानी कहां से होगी। योगेश्वर के मुताबिक रिश्तों की तो कतार लगी हुई है, लेकिन अभी इस बारे में उन्होंने कोई विचार नहीं किया। पहले ओलिंपिक 2012 लंदन के बाद शादी करने का इरादा था, लेकिन बाद में चार साल और बढ़ा दिए।
मोबाइल से रहते हैं दूर
मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखते हैं। हालांकि वे मोबाइल फोन यूज करते हैं, लेकिन ज्यादातर समय वे अपने सेलफोन को बंद रखते हैं। योगेश्वर के मुताबिक उन्होंने अपने सभी मित्रों सगे संबंधियों को यह आग्रह कर रखा है कि वे एसएमएस डाल दें जब वे अपना सेलफोन ऑन करेंगे तो उनसे स्वयं बात कर लेंगे।
नॉनवेज को ना

कुश्ती किंग को नॉनवेज कतई पसंद नहीं है। दूध, बादाम, शुद्ध शाकाहारी भोजन पहली पसंद है। योगेश्वर के मुताबिक उन्हें ज्यादा घूमना-फिरना भी पसंद नहीं है। उन्हें अपने पालतु डॉगी टाइगर से बहुत लगाव है। अपनी खुराक के साथ-साथ वे टाइगर की खुराक का भी पूरा ख्याल रखते हैं।
आगे की स्लाइड में देखिए योगेश्वर दत्त की कुछ यादगार तस्वीरें...