गोपाष्टमी पर भक्तों ने की गाय की सेवा
पलवल | श्रीवंदे गौ सेवा धाम गऊशाला पलवल में गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में गौ पूजन गौ संकीर्तन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर विशेष आरती गौ पूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल पलवल के प्रधान विनोद जैन प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं पलवल महासचिव प्रवीण गर्ग, उप प्रधान दिनेश वर्मा, जयंती गोयल, हरीश मित्तल, सतीश सिंगला, उर्मिला बंसल, राज गोयल मौजूद रहे।