पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मजिस्ट्रेट पर महिला इंस्पेक्टर और एएसआई से बदसलूकी का आरोप

मजिस्ट्रेट पर महिला इंस्पेक्टर और एएसआई से बदसलूकी का आरोप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^पलवल जिले के एक मजिस्ट्रेट पर महिला थाने की इंस्पेक्टर और एएसआई से अभद्रता करने की शिकायत एसपी राजेश दुग्गल को शिकायत मिली थी। पलवल एसपी ने मुझे इस मामले की जानकारी दी। यह एक गंभीर मसला है। मैंने सभी पक्षों को एकसाथ बैठकर मामले की जानकारी लेने की बात कही है। -ममर्ता शर्मा, आईजी, रेवाड़ी रेंज।

पलवल| जिलेके एक मजिस्ट्रेट पर महिला थाने की इंस्पेक्टर सुशीला और एएसआई सुमन देवी ने गाली गलौच करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला थाना प्रभारी एएसआई एक दुष्कर्म पीड़िता के सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान कलमबंद कराने के लिए मजिस्ट्रेट के निवास पर गई थीं। मजिस्ट्रेट ने दुष्कर्म पीड़िता के साथ भी बदसलूकी की है। महिला थानाध्यक्ष ने इसकी शिकायत पहले एसपी राजेश दुग्गल से की। साथ ही शिकायत जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीषा बत्रा से की है।

क्याहै मामला: बुधवारशाम रसूलपुर गांव निवासी महिला के साथ गांव में ही रहने वाले बॉबी बावरिया नामक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था। इस दुष्कर्म में गीता नामक महिला का भी हाथ है। पीड़िता इस बात की शिकायत लेकर महिला थाने पहुंची। ड्यूटी ऑफिसर एएसआई सुमन ने पीड़िता के बयान पर बॉबी गीता के खिलाफ केस दर्ज कर उसका मेडिकल कराया। इसके बाद सुमन पीड़िता के सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के घर पहुंची। मजिस्ट्रेट ने पहले पीड़िता के साथ बदसलूकी और गाली गलौज की। मजिस्ट्रेट ने एएसआई से कहा कि अपने थाना प्रभारी को मेरे समक्ष हाजिर करो। एएसआई ने थाना प्रभारी सुशीला को फोन किया और उन्हें मजिस्ट्रेट द्वारा किए जा रहे व्यवहार की जानकारी दी। थाना प्रभारी सुशीला के अनुसार जब वह मजिस्ट्रेट के समक्ष पहुंचीं तो उन्होंने उनके साथ भी गाली गलौज कर शर्मनाक व्यवहार किया।

खबरें और भी हैं...