बैठक में स्कूलों में सुधार पर चर्चा
पलवल| कैंपकॉलोनी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक हुई। इसमें प्रिंसिपल श्याम सुंदरी तायल प्राध्यापक डॉ. मोनिका ने अभिभावकों के साथ स्कूलों में और सुधार पर चर्चा की। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अलावलपुर में सीआरसी के सभी 10 स्कूलों की स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक का भी आयोजन किया गया। ये बैठक प्रिंसिपल सुशीलचंद यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें 10 स्कूलों के प्रिंसिपल, एसएमसी सदस्य अलावलपुर स्कूल के वाइस प्रिंसिपल रणबीर बैसला, प्रवक्ता राजबाला ने अपने विचार रखे।