अलग-अलग जगह से चार मोटरसाइकिल चोरी
पलवल| अलग-अलगक्षेत्र से चोर चार मोटरसाइकिल ले गए। रामनगर निवासी राजेश की बाइक को चोरों ने शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पचंवटी कालोनी से, गांव अल्लिका निवासी कमल की बाइक को पलवल में उसके निवास के पास से चोरी कर लिया। इसी प्रकार पलवल निवासी राजकुमार की बाइक को चोर कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत असावटा मोड से गांव भिडुकी निवासी विनोद की बाइक को हसनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हसनपुर बाजार से चोरी कर ले गए।