नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी निलंबित
पलवल| नगरपरिषद के ईओ सुरेश चंद चौहान को सस्पेंड कर दिया गया है। इस दौरान ईओ सुरेश का मुख्यालय नगर परिषद भिवानी होगा। चौहान को निलंबित किए जाने के आदेश शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव अनिल कुमार ने जारी किए। इसके साथ-साथ सोहना नगर परिषद में सचिव मक्खन लाल अग्रवाल को भी निलंबित कर दिया गया है। मक्खन लाल अग्रवाल पलवल नगर परिषद के कई बार सचिव रह चुके हैं। मक्खन लाल अग्रवाल के निलंबन का कारण चंड़ीगढ़ में विभाग के निदेशक की बैठक में नहीं पहुंचना बताया जा रहा हैं।