पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिक्स लेन निर्माण में बाधा बन रहे भवन तोड़े

सिक्स लेन निर्माण में बाधा बन रहे भवन तोड़े

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनलहाईवे को छह लेन का बनाने का कार्य इन दिनों पलवल शहर सीमा में तेजी से किया जा रहा है। डीसी अशोक कुमार शर्मा ने हाईवे के लिए अधिग्रहित भूमि के भूमालिकों से अपील की है कि वे अपना मुआवजा तत्काल प्राप्त कर अधिग्रहित भूमि खाली कर दें। दिल्ली से आगरा तक राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-दो को छह लेन बनाने का काम चल रहा है। सिक्स लेन विस्तारीकरण योजना को पलवल में समय पर पूरा करने के लिए डीसी नियमित मानिटरिंग कर रहे हैं। संबंधित विभागीय अधिकारियों से रोज प्रगति रिपोर्ट लेकर समीक्षा करते है। उन्होंने कहा निर्माण कार्य के रास्ते में बाधा बन रहे भवन निर्माण खाली कर देने चाहिए, क्योंकि वे इसका मुआवजा ले चुके हैं। प्रशासन द्वारा हटाने की कार्रवाई की जाएगी तो उनसे कब्जा हटाने की कार्रवाई का खर्चा भी लिया जाएगा। इस कार्य में जो सरकारी भवन बाधा बन रहे थे, उन्हें भी तेजी से हटाया जा रहा है।

पलवल. शहरमें तोड़ी गई सरकारी भवनों की दीवारें

खबरें और भी हैं...