पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटियों को खेलता देख पुराने दिन याद आए : सुनीता शर्मा

बेटियों को खेलता देख पुराने दिन याद आए : सुनीता शर्मा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटियांकिसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। जब बोर्ड यूनिवर्सिटी के परिणाम आते हैं तो हमेशा बेटियां अव्वल आती हैं। खेलों में भी बेटियों ने नाम रोशन किया है। यह बात खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा की संयुक्त निदेशक सुनीता शर्मा ने कही। वे सरस्वती महिला कॉलेज में चल रही दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कॉलेज में आयोजित खेल दिवस समारोह में आकर उन्हें पुराने दिन याद गए। उन्होंने कहा कभी मैं भी इन विद्यार्थियों की तरह प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती थी। मैं अपने आप पर गर्व महसूस करती थी। इसी का परिणाम है कि मैं आज इस पद पर हूं। छात्राओं को संदेश देते हुए कहा कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। अपना लक्ष्य प्राप्त करने में हिचकिचाहट मन में रखें। आज देश में मोदी सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम बेटियों के लिए ही चलाई है। सरस्वती महिला कॉलेज में बुधवार को शुरू हुई दो दिवसीय 22वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हो गई।

खबरें और भी हैं...