ट्रक की टक्कर में युवक की मौत
होडल| राष्ट्रीयराजमार्ग बाबरी मोड स्थित पेट्रोल पम्प के निकट ट्रक की टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। राजमार्ग पर हुई घटना के बाद कुछ देर के लिए यातायात जाम हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलवल जिला अस्पताल भेज दिया है। बंचारी गांव निवासी शिवकुमार मोटर साईकिल पर सवार जब वह राजमार्ग स्थित पेट्रोल पम्प के निकट पहुंचा तो ट्रक से भिडंत हो गई। इसमें शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल को निकट के अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।