शिविर में दिए प्राथमिक उपचार के गुण
पलवल | सरस्वतीमहिला कॉलेज में यूथ रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से लगाए गए शिविर के दूसरे दिन डॉ. महेश मलिक ने छात्रों को प्राथमिक उपचार के गुण सिखाए। उन्हांेने बताया कि सांप कुत्ते के काटने पर किस प्रकार सावधानी बरतनी चाहिए। इसके अलावा दुर्घटना के वक्त घायल होने पर किस तरह प्राथमिक उपचार करें। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ. अलका शर्मा ने किया। अध्यक्षता डॉ. रानी सांगवान ने की। इस मौके पर डॉ. रविता जैन, सीमा, कोमल, वर्षा ने अपने विचार रखे। शिविर मंे एसडी कॉलेज, राजकीय कॉलेज पलवल होडल के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया।