अक्षय ऊर्जा को लेकर एडीसी ने ली बैठक
पलवल| एडीसीएवं अक्षय ऊर्जा विभाग के मुख्य परियोजना अधिकारी राजेश जोगपाल की अध्यक्षता में बुधवार को विभागीय मीटिंग हुई। इसमें पलवल की सभी औद्योगिक इकाई रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, औद्योगिक एसोसिएशन कॉमर्स ने भाग लिया। बैठक में एडीसी ने अक्षय ऊर्जा विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सभी प्रतिभागियों को बताया कि सरकार द्वारा जारी अधिसूचना तीन सितंबर, 2014 के तहत सोलर पॉवर प्लांट लगाना अनिवार्य है। परियोजना अधिकारी ओमबीर सिंह तेवतिया ने अक्षय ऊर्जा स्कीम पर प्रकाश डाला। इस मौके पर संयुक्त निदेशक डीआईसी भीम सिंह सहायक परियोजना अधिकारी नवीन शर्मा मौजूद थे।