जोहड़ में डूबने से महिला की मौत
पलवल| डाढौतागांव में जोहड़ में भैंस नहला रही एक महिला की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक गांव में रहने वाले 45 वर्षीय बाहला की पहली प|ी की मौत हो गई थी। प|ी की मौत के बाद उसने उड़ीसा की रहने वाली बॉबी उर्फ राजवती से दूसरा विवाह कर लिया। मंगलवार शाम को राजवती अपनी भैंस को नहलाने के लिए गांव के जोहड़ पर गई थी। इस दौरान उसका हाथ भैंस के गले में बंधी लोहे की बेल में फंस गया। महिला भैंस नहाने के लिए जोहड़ में गहरे पानी की तरफ चली गई। भैंस के साथ-साथ राजबती भी खिंची चली गई। उसकी जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। गांव वालों ने जब ये देखा तो कुछ लोग उसे बचाने उसमें कूदे लेकिन तब तक पानी में दम घुटने से उसकी मौत हो चुकी थी।