पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फार्म एफ में धांधली मिलने पर अल्ट्रासाउंड मशीन सील

फार्म-एफ में धांधली मिलने पर अल्ट्रासाउंड मशीन सील

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किठवाड़ीरोड़ स्थित जीवनधारा अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र का स्वास्थ्य विभाग टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अल्ट्रासाउंड के समय भरे जाने वाले फार्म-एफ में धांधली पाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया। केंद्र चिकित्सक के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत दी गई।

इसके बाद डाक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधा गुप्ता के अनुसार सभी प्राइवेट अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर जब भी किसी गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउंड किया जाता है तो उससे पहले फार्म-एफ भरा जाता है। इसमें महिला की पहचान संबंधी दस्तावेजी जानकारी दर्ज होती है। ये फार्म जिला सिविल सर्जन कार्यालय में जमा करना होता है।

के जीवनधारा अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र से सिविल कार्यालय में 41 एफ फार्म जमा किए गए थे, जिनमें से चार में धांधली पाई गई। इन पर चिकित्सक के हस्ताक्षर नहीं थे। ये अल्ट्रासाउंड चार दिसंबर, 24 दिसंबर और दो दिसंबर को हुए। टीम को केंद्र पर लिंग जांच किए जाने की आशंका है। केंद्र की अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया। कैंप थाने के जांच अधिकारी सुनील कुमार के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की टीम की शिकायत पर अल्ट्रासाउंड केंद्र के चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...