पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपहरण दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अपहरण दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल | कैंपथाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे कॉलोनी से दो वर्ष पूर्व एक लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके दो अन्य साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार के अनुसार पलवल की रेलवे कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने 27 मार्च 2014 को अपनी बेटी के अपहरण होने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर था। पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवकुमार को गांव फतेहपुर बिल्लौच से सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...