पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराब तस्करों ने की पुलिस पर डंपर चढ़ाने की कोशिश

शराब तस्करों ने की पुलिस पर डंपर चढ़ाने की कोशिश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल| शराबतस्करों ने पुलिस पर डंपर और कार चढ़ाने का प्रयास किया। कार सवार लोगों ने पुलिस से हाथापाई कर डंपर चालक को छुड़ा लिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। डंपर से 220 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। यह घटना रहीमपुर पुल नाके पर हुई। चांदहट थाने के एएसआई दशरथ को सूचना मिली थी कि शुकवार रात दो बजे पलवल की ओर से एक डंपर में रहीमपुर से अवैध शराब यूपी ले जाई जा रही है। इस पर पुलिस ने नाका लगा दिया। इस दौरान एक कार आई। उसने नाके में टक्कर मारी और पुलिसकर्मियों को रौंदने का प्रयास किया। इसके बाद डंपर ने पुलिस कर्मियों को रौंदने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने केवल अपने आपको बचाया बल्कि फुर्ती से डंपर चालक को पकड़ लिया। इसके बाद कार चालक हाथापाई कर अपने साथी को छुड़वा ले गए।

खबरें और भी हैं...