भैंस व्यापारियों को बंधक बनाकर लूटे 70 हजार
पलवल|चांदहट पुलिसके अनुसार यूपी के जेवर निवासी हमीद गुड्डू भैंसों का व्यापार करते है। दोनों गुरुवार को चांदहट क्षेत्र के गांवों में भैंस खरीदने के लिए पैदल जा रहे थे। वे गांव खेड़ला के समीप पहुंते तभी एक सफेद रंग की कार सवार पांच बदमाशों ने दोनों को हथियार के बल पर काबू कर लिया। मारपीट कर उनसे 70 हजार रुपए मोबाइल फोन लूट लिया। दोनों के हाथ-पैर बांधकर गाड़ी में डाल लिया और शेषसाई गांव के जंगल में फेंककर चले गए।