कविता वाचन प्रतियोगिता अनुज ने जीती
पलवल | शांतिपब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को इंटर स्कूल सस्वर हिन्दी कविता वाचन प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि सरस्वती महिला कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मी गुप्ता थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल राव राजेंद्र कुमार ने की। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका महेंद्र सिंगला महेंद्र गर्ग ने निभाई। स्कूल की वाइस प्रिंसिपल संध्या शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कविता वाचन के विषय थे, पिता तथा कन्या भ्रूण हत्या। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शांति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र अनुज तिवारी ने प्राप्त किया।