शांति का संदेश लेकर आशा यात्रा आगे के लिए रवाना
पलवल | आशायात्रा कन्याकुमारी से चलकर श्रीनगर जाते समय शुक्रवार को पलवल पहुंची। शनिवार सुबह पलवल से मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला ने झंड़ी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया। यात्रा यहां पलवल के निकट एसएनडी स्कूल में जलपान के लिए रुकी। यात्रा का नेतृत्व कर रहे श्रीएम ने देश में भाईचारे को बढ़ाने पर जोर देने की बात कही। सीएम के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला ने कहा कि देश के हर नागरिक का फर्ज है कि देश की भलाई के लिए शांति बनाए रखे। इस मौके पर स्कूल के सचिव रघुराज डागर प्रधानाचार्य डीसी वाष्णेय ने अतिथियों का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया।