आईटीआई अध्यापकों ने मांग-पत्र सौंपा
पलवल | राजकीयऔद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल के अध्यापकों ने रविवार को प्रदर्शन कर पलवल हथीन के विधायक को मांगपत्र सौंपा। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व आईटीआई अध्यापक यूनियन के जिला प्रधान उदय सिंह कर रहे थे। उदय सिंह ने कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व कर्मचारियों से अनेक वादे किए थे। लेकिन सत्ता में आने के बाद एक भी वादे को आज तक पूरा नहीं किया। पलवल के कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल हथीन के इनेलो विधायक केहर सिंह रावत के निवास पर पहुंचकर प्रदर्शन कर अपनी मांगों को रखते हुए ज्ञापन उन्हें सौंपा। इसमें कर्मचारियों की मांग है कि वेतन विसंगति दूर की जाए, उच्च पदों को प्रमोशन से भरा जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। साथ ही समान काम समान वेतन दिया जाए।