पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेएनयू में देश विरोधी नारे, प्रदर्शन

जेएनयू में देश विरोधी नारे, प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में देशविरोधी नारे लगाने वाले देशद्रोहियों का समर्थन करने वालों के खिलाफ रविवार को प्रकाश विहार कॉलोनी सैनिक परिवार की महिलाओं ने शहर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम उनके राजनीतिक सचिव दीपक मंगला को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने ज्ञापन में मांग की है कि देश विरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने अपने हाथ में पट्टियां ले रखी थीं। महिलाओं का यह प्रदर्शन अलावलपुर चौक से शुरू होकर बस स्टैंड चौक, मीनारगेट चौक से भवन कुंड चौक होते हुए मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला के निवास पर पहुंचा। प्रदर्शन में सविता, राजवती, सिया, बिमला शर्मा, सुनीता, कश्मीरी, यशोदा, राधा, कांता, प्रेमबती, जगबती, बीना, शशिबाला पुष्पा सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं।

खबरें और भी हैं...