पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराब पीकर होटल में झगड़ा तोड़फोड़, दो पर केस दर्ज

शराब पीकर होटल में झगड़ा तोड़फोड़, दो पर केस दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल| नेशनलहाईवे स्थित एक होटल में शराब पीकर हुड़दंग तोडफ़ोड़ कर कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने होटल मालिक की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच अधिकारी रमेश कुमार के अनुसार नेशनल हाईवे स्थित होटल पॉश के मालिक नरेश गांधी ने दी शिकायत में कहा है कि 11 फरवरी की शाम वह होटल पर हिसाब कर रहे थे। उन्होंने देखा कि दो युवक शराब के नशे में होटल के कर्मचारियों से झगड़ा कर रहे हैं। आरोपी होटल मालिक कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। आरोपी एक कार में आए। कर्मचारियों के साथ मारपीट होटल के कांउटर को तोडऩा शुरू कर दिया। पुलिस ने होटल मालिक नरेश गांधी की शिकायत पर राजेश गौरव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...